Wednesday, September 9, 2009

अक्षरधाम मंदिर


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्र्ड रिकॉर्डस में नाम दर्ज करा चुके अक्षरधाम मंदिर को विश्व के सबसे विशाल हिन्दू मंदिर के रूप में स्थान प्राप्त है। प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मौजूद अक्षरधाम मंदिर देश की विभिन्न संस्कृतियों का बेजोड संगम है। अक्षरधाम मंदिर एक अभिनव संस्कृति-तीर्थ है। यह भारतीय कला, प्रज्ञा, चिंतन और मूल्यों का एक अद्वितीय परिसर है। यह मंदिर शन्ति, सौंदर्य और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है।

For details click here

अक्षरधाम मंदिर का परिसर

इस मंदिर का परिसर काफी बड़ा है। यह मंदिर 86342 वर्ग फुट के परिसर में फैला हुआ है। यह 356 फुट लम्बा, 316 फुट चौड़ा और 141 फुट ऊंचा है।

Sunday, September 6, 2009

इस्‍कॉन टेम्‍पल - मुम्‍बई

कृष्‍ण को समर्पित यह मंदिर मुम्‍बई में विशेष रूप्‍ा से प्रसिद्ध

इस्‍कॉन टेम्‍पल को हरे रामा हरे कृष्‍णा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मुम्‍बई के जूहू स्थित इस्‍कॉन टेम्‍पल भारत के प्रमुख मंदिरों में से है। भगवान कृष्‍ण को समर्पित यह मंदिर मुम्‍बई में विशेष रूप्‍ा से प्रसिद्ध है। हरे रामा हरे कृष्‍णा मंदिर का परिसर चार एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। राधा रासबिहारी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्‍या में भक्‍त प्रभु के दर्शनों के लिए आते हैं।

For Details visit http://www.yatrasalah.com/theme.aspx

स्‍थापना
जिस स्‍थान पर इस्‍कॉन टेम्‍पल स्थित है पूर्व समय में यह जगह सिवाए जंगल के ओर कुछ नहीं थी। लेकिन स्‍वामी प्रभुपाद को यह भूमि काफी पसन्‍द आई थी।